Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सचिव पर हाथापाई करनेवाले मन्त्री के ऊपर कारवाही मांग

 

जनकपुरधाम, १७ जनवरी । सचिव विद्यानाथ झा के ऊपर आक्रमण करने वाले प्रदेश नं. २ के आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री विजय यादव के ऊपर कारवाही करने के लिए मांग की गई है । नेपाल शिक्षक संघ प्रदेश नं. १ ने बिहीबार जनकपुर में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए ऐसी मांग की है ।
पत्रकार सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने कहा– ‘सरकार द्वारा गठित छानबिन समिति के ऊपर हमारी विश्वास नहीं है । सरकार में शामील मन्त्री की ओर से ही घटना हुई है, और उसी सरकार में शामील दूसरे मन्त्री की अध्यक्षता में समिति गठन की गई है । ऐसी अवस्था में वास्तविक सत्य को बाहर बाहर लाने में समिति कैसे सफल होगी ?’ अध्यक्ष यादव को मानना है कि अगर सत्य–तथ्य बाहर लाना है तो स्वतन्त्र रुप में उच्च संसदीय न्यायिक समिति गठन होनी चाहिए ।
स्मरणीय है, उक्त घटना छानबिन के लिए प्रदेश सरकार ने आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव के नेतृत्व में छानबिन समिति गठन किया है । उक्त समिति को सत्य–तथ्य बाहर लाने के लिए ७ दिनों की समयावधी दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed