डा. केसी को काठमांडू लाया गया
काठमांडू, १८ जनवरी । इलाम में आमरण अनशनरत डा. गोविन्द केसी को काठमांडू लाया गया है । स्वास्थ्य में गम्भीर समस्या दिखाई देने के कारण डा. केसी को बिहीबार रात में ही नेपाली सेना की नाइटभीजन हेलिकोप्टर में रखकर उनको काठमांडू लाया गया था ।
डा. केसी ९ दिनों से इलाम में अनशनरत थे । बिहीबार शाम से दिल का धडकन अस्थिर होने के कारण उपचार में संलग्न चिकित्सकों ने कहा था कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है । इसीलिए उनको काठमांडू लाया गया है । डा. केसी को उपचारार्थ त्रिवी शिक्षण अस्पताल में भर्ती की गई है ।

