राजपा संयोजक में अब महेन्द्र राय यादव !
काठमांडू, १८ जनवरी । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के संयोजक में महेन्द्र राय यादव को चनय करने की तैयारी हो रही है । समाचार स्रोत का मानना है कि इसके लिए आज शुक्रबार राजपा पदाधिकारियों की बैठक होने जा रहा है । राजपा विधान अनुसार हर दो महिनों में संयोजक परिवर्तन करना पड़ता है ।
लेकिन ६ पार्टी मिलकर एकीकृत होने के बाद लम्बे समय से राजपा में महन्थ ठाकुर ही संयोजक कें रुप में थे । गत मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न बैठक ने संयोजक की जिम्मेदारी परिवर्तन कर राजेन्द्र महतो को दिया था । उसके बाद पार्टी में आन्तरिक विवाद चरमउत्कर्ष में पहुँच गया था । नेताओं का मानना हैकि महतो का दो महीनों की कार्यकाल पूरा होने के कारण पूर्व सहमित अनुसार ही संयोजक परिवर्तन किया जा रहा ।

