Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घासीराम तपाड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क  स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 


माला मिश्रा,  बिराटनगर l  नेपाल सीमा से सटे जोगबनी स्थित  माहेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में घासीराम तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान , नप का पूर्व अध्यक्ष अनिता देवी सहित अतिथियो ने फीता काटकर किया । इससे पूर्व समाजसेवी स्व घासीराम तापड़िय के प्रतिमा पर सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर याद किया गया  । इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री खान ने समाजसेवी स्व घासीराम तपाड़िया द्वारा अपने जीवन काल मे 25 वर्षो तक निरन्तर आयोजित मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन का चर्चा करते हुए उनके द्वारा  समाज में किये गए कई महत्वपूर्ण काम पर प्रकाश डाला । विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद अनिता देवी ने भी समाज के कमजोर वर्ग  के मद्देनजर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का प्रशंसा किया । धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट का अध्यक्ष भिखमचंद्र तापड़िया ने किया । स्वास्थ्य शिविर में बिराट मेडिकल कॉलेज 8  चिकित्सा विभाग के  15 चिकित्सक बिशेषज्ञ के अलावा अन्य ने भी सेवा दी । शिविर में विडियो एक्सरे , ईसीजी तथा पांच दिनों की बेसिक दबा मुफ्त दी गयी । स्वास्थ्य शिविर का मनरेटिंग बिराट मेडिकल टीचिंग अस्पताल के चेयरमेन ज्ञानेंद्रमान सिंह कार्की , डॉ सुशील तापड़िया, डॉ इरिना कार्की , डेनिस कार्की , अर्चना तापड़िया कर रही थी । इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष भोलाशंकर तिवारी , शिबशंकर प्रसाद , रामजी सिंह ,         अनवर राज ,खुर्शीद खान , अमित कुशवाहा ,मुसर्रफ हयात , प्रकाश चंद्र विश्वास , नंदकिशोर राठी , रमा साह ,मुकेश सिंह ,मोहमद वाहिद ,मोहमद रियाज , अंजार अहमद ,जीसान खान ,  नीरज साह सहित अन्य समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में सह आयोजक माहेश्वरी सभा जोगबनी के अध्यक्ष प्रेम रतन डागा सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता व समाज के हर तबका सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   नेकपा का निर्णय ... २५ लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com