अष्ट्रेलिया के लिए राजदूत रही शेर्पा को सरकार ने वापस बुलाया
काठमांडू, १८ जनवरी । अष्ट्रेलिया के लिए राजदूत रही लक्की शेर्पा को परराष्ट्र मन्त्रालय ने वापस बुलाया है । शेर्पा के ऊपर मानव तस्करी का आरोप है । इसके बारे में मन्त्रालय ने छानबीन शुरु करने के बाद वह काठमांडू आई थी । उनकी नौकरी चली जाएगी, यह निश्चित हो चुकी है । इसीलिए वह अपने सामान लेने के लिए अपने पति के साथ गत मंगलबार अष्ट्रलिया गई थी ।
परराष्ट्र स्रोत का कहना है कि शेर्पा अपनी सामान लेकर पुनः काठमांडू आने के बाद अपनी पद से इस्तिफा देने की तैयार मी हैं । सरकार ने बर्खास्ती की तैयारी करने के कारण उन्होंने इस्तिफा के लिए मनस्थिति बनाई थी ।

