Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से कर्णाली प्रदेश से भी श्रम स्वीकृति

 

काठमांडू, २० जनवरी । वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों के लिए सरकार ने आज से कर्णाली प्रदेश की राजधानी सुर्खेत से भी श्रम स्वीकृति लगायत सेवा शुरु की है । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के अनुसार कर्णाली प्रदेश की श्रम तथा रोजगार मन्त्रालय कार्यालय सुर्खेत से पुनःश्रम स्वीकृति प्रदान करने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।
प्रादेशिक श्रम कार्यालय की ओर से पुनः श्रम स्वीकृति, वैदेशिक रोजगारी संबंधी इजाजत प्राप्त संस्था और तालीम, अभिमुखीकरण संस्थाओं की अनुगमन तथा नियमन, वैदेशिक रोजगारी संबंधी सूचना तथा जानकारी सम्प्रेषण, शिकायत की सुनवाई, सेवा प्रवाह में सहजीकरण आदि कार्य की जाएगी । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री गोकर्ण विष्ट ने मन्त्री होते ही कहा था कि वह वैदेशिक रोजगारी सेवा को विकेन्द्रीकरण करेंगे । उसी घोषणा के अनुसार उन्होंने यह काम किया है ।
स्मरणीय है, सरकार ने पौष १५ से प्रदेश नं. २ जनकपुर और प्रदेश नं. ५ की बुटवल और पौष २५ से गण्डकी प्रदेश से भी वैदेशिक रोजगार संबंधी सेवा शुरु किया है । मन्त्रालय के अनुसार अन्य प्रदेश से भी जल्द ही वैदेशिक रोजगारी संबंधी सेवा शुरु की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com