Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेनिथ पब्लिक स्कूल  अपना 7 वा वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया

 


माला मिश्रा बिराटनगर
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित  जोगबनी के जेनिथ पब्लिक स्कूल  की 7 वी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जयंती के मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी , ततपश्चात स्कूल का फ़ूड महोत्सव और फन स्पोर्ट्स की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया , इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमति कविता खान ने स्कूल के 7 साल के सफर का इतिहास बताया और कहा कि आज पूरे सीमांचल में जेनिथ पब्लिक स्कूल का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है और जिस विस्वास से अविभावक अपने बच्चो को हमारे पास भेजते है हम उस विस्वास को कभी भी नही तोड़ेंगे । हम शिक्षा के साथ साथ खेलकूद , डांस , संगीत , ज्ञान विज्ञान , कम्प्यूटर का NIIT के द्वारा शिक्षा दे कर मानसिक दृढ़ता के साथ शारिरिक मजबूती भी प्रदान करते है ।
इसके बाद बच्चो के द्वारा  फ़ूड महोत्सव और फन गेम्स की शुरुआत की गई , फ़ूड महोत्सव में बच्चो के द्वारा बनाई गई म म , फुचका , दही बड़ा ,  पॉपकॉर्न , झाल मुड़ी , नूडल्स , आदि बहुत सारे स्वादिष्ट व्यंजनों को बना कर लोगो को खिलाया । फन गेम्स में बैक टू बैक रेस , बॉल पासिंग रेस , क्रेब रेस , हुलाहुप रेस , सभी अविभावक के लिए फिटनेस गेम्स का आयोजन किया गया । अंत मे कराते शिक्षक 3 ब्लैक बेल्ट डॉन शमशाद अंसारी , ब्लैक बेल्ट सूरज  और ब्लैक बेल्ट ओबेदुल्ला ने अपने सीनियर और स्कूल की चेयरमैन ब्लैक बेल्ट कविता खान के अगुवाई में कराते का एक प्रदर्शनी भी किया ।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने 14 जिलों में आपदा पूर्वतैयारी तेज की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com