Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में व्यपारी और पुलिस के बीच झडप

 

वीरगंज, २५ जनवरी । वीरगंज (पोखरीया सड़क खण्ड, विन्दावासिनी) में मटर (केराउ) के व्यपारी और नेपाल पुलिस के बीच झड़प हुआ है । पुलिस का आरोप है कि व्यपारियों ने तस्करी कर भारत ले जाने के लिए ना.४ ख. १२२ नम्बर की ट्रक से बिन्दावासिनी की ओर २५ टन मटर ले जा रहे थे, इसी आरोप के साथ पुलिस ने मटर सहित को ट्रक गिरफ्तार किया है । उसके बाद व्यापारी लोग प्रदर्शन में उतर आए थे । प्रदर्शन के क्रम में दो पक्ष के बीच झडप हो गया है । प्रदर्शन में उतर आनेवाले ७ व्यपारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
इसतरह गिरफ्तारी में पड़नेवाले व्यपारी हैं– रंजन तिवारी, शंकरपुकार तिवारी, सोनालाल साह, रवि गुप्ता, दामोदर तिवारी, सन्तोष गुप्ता और नवलकिशोर साह । पुलिस ने कहा है कि उन लोगों को जिला पुलिस कार्यालय में रखकर अनुसंधान हो रहा है । लेकिन व्यपारी को कहना है कि पुलिस ने बिलबीजक सहित का ट्रक गिरफ्तार किया है । घटना में पत्रकार श्याम कुशवाहा, आरवन साह और दीप्क चौरसिया घायल हुए हैं । उन लोगों के ऊपर पुलिस ने लाठी प्रहार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com