Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान को एक फिल्‍म के मिले सौ करोड़!

 

मुंबई। ‘एक था टाइगर’ के बाद सलमान खान के भाव आसमान पर जाने की खबर है। यह उनकी अब तक की सबसे सुपर हिट फिल्‍म साबित हुई है। इसके बाद उन्‍होंने अपना मेहनताना भी आसमान पर पहुंचा दिया बताते हैं। खबर है कि फिल्‍ममेकर रमेश तोरानी ने सलमान को अपनी नई फिल्‍म में लेने के लिए सौ करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच हुआ तो सलमान बॉलीवुड में सबसे अधिक मेहनताना पाने वाले एक्‍टर बन जाएंगे। तोरानी का कहना है कि वह सलमान से मिले थे। मुलाकात सफल रही, सलमान फिल्‍म करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन सौ करोड़ मेहनताने की बात गलत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *