प्रधानमन्त्री द्वारा भ्रमण बारे राष्ट्रपति समक्ष व्रिफिङ
काठमांडू, २८ जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने अपनी स्वीटजरल्याण्ड (डाभोस) भ्रमण के संबंध में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष ब्रिफिङ किए हैं । राष्ट्रपति कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आइतबार राष्ट्रपति भवन शितल निवास पहुँचकर प्रधानमन्त्री ओली ने अपनी भ्रमण के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दिया है ।
विज्ञप्ति में लिखा है– ‘उक्त भेट में स्वीटजरल्याण्ड स्थित डाभोस में हाल ही में सम्पन्न विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक और सम्मानीय प्रधानमन्त्री जी की सहभागिता एवं स्वीटजरल्याण्ड के साथ हुए आपसी हित और अन्य समसामयिक विषयों में विचार–विमर्श की गई ।’ विज्ञप्ति के अनुसार भेंट में परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली, अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा लगायत उच्च सरकारी अधिकारी सामील थे ।

