Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल दिनांक 30 जनवरी : इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today :  धन का आगमन हो सकता है।संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में  जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : प्रशासनिक सेवा तथा राजनीति से संबंधित जातकों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज योजनाएं टालने का प्रयास मत करें। धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा बैंकिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : जॉब में उन्नति होगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है।भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है।

यह भी पढें   गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार द्वारा तीन बूँदे समझौता

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में उन्नति या चेंज का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। बी पी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को पालक खिलाएं। भगवान भास्कर को प्रणाम करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती  के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : मीडिया और आईटी फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शुगर से प्राब्लम आ सकती है। माता दुर्गा जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : व्यवसाय में रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न  रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।  लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। सफेद रंग उन्नति में सहायक है।गरीबों में अन्न का दान करें। हेल्थ अच्छी  रहेगी।श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : किसी पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी व्यस्तता रहेगी।छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। लाल तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : केतु का प्रभाव संघर्ष देगा। आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा।हरा रंग शुभ है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का व्यय होगा।आज थोड़ी मानसिक चिंता रहेगी । राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में संघर्ष रहेगा।दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। हरा आज का आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आईटी तथा मैनेजमेंट फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी।आज धन का व्यय होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे।पीला रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। गरीबों में कम्बल का दान करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com