Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत के बीच संयुक्त सुरक्षा बैठक में ५ बुँदे सहमति

 

रौतहट –

नेपाल–भारत के बीच  संयुक्त सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न ५ बुँदे सहमति की गई है ।

भारत बिहार राज्यस्थित मोतिहारी में मंगलबार सम्पन्न बैठक में दाे देशाें के सुरक्षा अधिकारीयाें की सहभागिता थी ।

सन् २०१९ में भारत में हाेने वाले लोकसभा के निर्वाचन काे शान्तिपूर्ण बनाने के लिए देश की सुरक्षा निकाय सजग हाेकर भाग लेने की सहमति हुई है ।

इसी तरह सीमा से हाेने वाले  अवैध हाथ हथियार तस्करी नियन्त्रण करने के लिए दाेनाें ओर के सुरक्षा निकाय विशेष रुप में सहभागी हाेने पर सहमति हुई है ।

यह भी पढें   मीडिया का 'सिलेक्टिव' रवैया: क्या विपक्ष को सवालों से छूट देना लोकतंत्र के लिए हितकर है ?

इसी तरह सीमा में हाेने वाले  आतंकवादी गतिविधि रोकने के लिए मिलकर काम करने,  दाे देश के बीच सुरक्षा सम्बन्धी सूचना आदान प्रदान नियमित करने जैसे विषय में भी सहमति हुई है ।

इसी तरह भारतीय लोकसभा निर्वाचन से पहले दाे देशाें के सुरक्षा प्रमुखाें की  बैठक कर के चुनाव के लिए सीमा सील करने की सहमति हाेने की जानकारी रौतहट के प्रमुख जिला अधिकारी लोकेन्द्र पौडेल ने दी है ।

बैठक में भारतीय पक्ष ने भारत नेपाल के बीच खुली सीमा के कारण हाने वाले विभिन्न सामान की तस्करी के साथ नेपाल से भारत की ओेर हाेने वाले  मदिरा तस्करी को रोकने का विशेष आग्रह भी किया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

बोर्डर एरिया में अवैध मदिरा की बिक्री बितरण नियन्त्रण करने के लिए लोकसभा के निर्वाचन तक भारतीय काे नेपाल की ओर  आकर मदिरा सेवा नहीं करनेदेने का अाग्रह भी किया गया ।  यह जानकारी रौतहट के प्रहरी प्रहरी प्रमुख एसपी केदार ढकाल ने दी ।

निर्वाचन तक प्रचार प्रसार बन्द करने के लिए आचारसंहिता लागू हाेने के बाद नेपाल के एफएम रेडियो से भारतीय निर्वाचन के प्रचार प्रसार बन्द कराने के लिए भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने नेपाली सुरक्षा अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराने की बात एसपी ढकाल ने कही।

यह भी पढें   44 उपसचिव का तबादला

संयुक्त सुरक्षा अधिकारी की बैठक में नेपाल की ओर से रौतहट के सिडिओ लोकेन्द्र पौडेल के नेतृत्व में बारा, पर्सा, चितवन, नवलपरासी, पश्चिम नवलपरासी के सिडिओ, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, राष्ट्रिय अनुसन्धान के एसपी की सहभागिता थी ।

इसी तरह  भारत बिहार पुर्वीचम्पारण के डिएम रमन कुमार के नेतृत्व में पश्चिमी चम्पारण के डिएम मिलेश रामचन्द्र देवडे ,और गोपालगंज के डिएम अमिनेस कुमार प्रसार आदि भारतीय सुरक्षा अधिकारियाें की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com