Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्‍ली-एनसीआर की सुरीली आवाज, सड़क हादसे में गायिका शिवानी की मौत

 

नई दिल्‍ली

 एक ईवेंट के लिए सोमवार सुबह नोएडा से आगरा जा रहीं गायिका शिवानी भाटिया की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर दूसरे वाहन से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

महुआ टीवी पर प्रसारित ‘सुरों का महासंग्राम’ की उपविजेता रह चुकीं सीतामढ़ी (बिहार) निवासी शिवानी भाटिया दिल्ली एनसीआर की एक प्रोफेशनल सिंगर बन चुकी थीं।

शिवानी पति निखिल भाटिया निवासी पाम ओलम्पिया गॉड चौक ग्रेटर नोएडा के साथ सोमवार सुबह आईटेन कार में नोएडा से आगरा की ओर जा रही थीं। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।

यह भी पढें   पार्टी में एकता नहीं रही तो कांग्रेस बेहद कठिन अवस्था में पहुंच जाएगी– किशोरसिंह राठौर

हादसे में घायल शिवानी ने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके पति निखिल भी हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे में मौत की सूचना पर मंगलवार सुबह थाना सुरीर से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा की कार्रवाई की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com