Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व युवराज पारस को तीसरी बार पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर

 

काठमांडू

 नेपाल के पुर्व युवराज पारस शाह की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को उन्हें तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा, वे अब भी गंभीर स्थिति में हैं। उनका उपचार कर रहे डॉक्टर ने इसकी जानकारी दी। 47 वर्षीय शाह को काठमांडू के थापथली में नॉरविक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया, डॉ. यादवदेव भट्ट के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम पूर्व क्राउन प्रिंस पारस शाह की निगरानी कर रही है। साल 2008 में काठमांडू में और 2016 में बैंकॉक में भी शाह को भयंकर दिल का दौरा पड़ा था। यह तीसरी बार जब शाह को दिल का दौरा पड़ा है।

यह भी पढें   बाढ पीड़ित के लिएराहत का सामान गौर कस्टम(भंसार) पर रोका गया

डॉक्टरों ने बताया कि यह आनुवंशिक यानी जेनेटिक हार्ट अटैक है और इस तरह के दिल के दौरे बहुत अधिक खतरनाक हैं। इस कारण उनके अगले 72 घंटे खतरे से भरे हुए हैं। डॉक्टर ने बताया उनका रक्तचाप (Blood Pressue) सामान्य है, लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल ने समस्या बढ़ा दी है, जिससे हमें निपटना होगा।

डॉक्टर भट्ट ने बताया, ‘वह अभी भी निगरानी में है और 15 डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।’ पारस को नॉरविक इंटरनेशनल अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां शाही परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र शाह के पुत्र पारस उनके उत्तराधिकरी थे, जो 2001 से 2008 पर सिंहासन पर काबिज रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com