Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोलकत्ता से नेपाल आनेवाला सम्पूर्ण ढुवानी सेवा बंद

 

काठमांडू, १ फरवरी । कोलकत्ता बन्दरगाह से नेपाल आनेवाला सम्पूर्ण ढुवानी सेवा बंद हो गया है । रेलमार्ग से आनेवाला कन्टेनर में विद्युतीय ट्रयाकिङ प्रणाली (इलेक्ट्रोनिक कार्गो ट्रयाकिङ सिस्टम– ईसीटीएस) कार्यान्वयन होने जा रहा है, उसी सिस्टम के विरुद्ध स्थानीय भन्सार क्लियरेन्स एजेन्ट, रोड ट्रान्सपोर्ट वेलफेयर एसोसिएसन और भारत–नेपाल ट्रक एण्ड टेलर्स अनर्स एसोसिएसन ने संयुक्त रुप में आन्दोलन शुरु किया है, उसी आन्दोलन के कारण कारण ढुवानी सेवा बंद हो गया है ।

यह भी पढें   शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे

 

नयां सिस्टम लागू होने के बाद तीसरे देश से नेपाल आनेवाला सम्पूर्ण सामान भारत (कोलकत्ता) बन्दरगाह होते हुए सिधा नेपाल पहुँच सकता है । ऐसी व्यवस्था से स्थानीय एजेन्ट, ट्रक तथा ढुवानीकर्ता को जो आर्थिक लाभ प्राप्त होता है, नयी व्यवस्था लागू होने के बाद उक्त लाभ नहीं होगा । इसीलिए वे लोग आन्दोलन में उतर आए हैं । अवरोध के कारण गत मंगलबार से नेपाल की ओर कोई भी कन्टेनर नहीं आया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

यह भी पढें   आपदा के साथ लड़ने का कोई विकल्प नही है –प्रधानमंत्री शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com