Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली सरकार की सुशासनः ५ महीनो में ६ करोड़ अवैध वितरण !

 

काठमांडू, १ फरवरी । लगभग एक साल पहले सरकार निर्माण करते वक्त ओली सरकार ने कहा था कि अनावश्यक रुप में सार्वजनिक खर्च नहीं की जाएगी । लेकिन अपनी उद्घोष के विपरित ओली सरकार ने ५ महीनों की अवधि में ६ करोड़ रुपयां वितरण किया है, जो आर्थिक सहायता संबंधी निर्देशिका के विपरित है । गरीब तथा आर्थिक रुप में कमजोर व्यक्तियों के नाम में सरकार ने पहुँचवाला और सम्पन्न व्यक्ति को भी आर्थिक सहायता वितरण किया है ।
गत श्रावण महीना से मार्गशीर्ष तक की अवधि में उपचार खर्च के नाम में सरकार ने ६ करोड ३० लाख रुपयां वितरण किया है । पहुँचवाले और आर्थिक रुप में सम्पन्न व्यक्तियों ने भी इस तरह का सहयोग प्राप्त किया है । सिर्फ मार्गशीर्ष महीना में सरकार ने १ करोड २७ लाख रुपैयां वितरण किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *