Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार : राबडी यादव काे मिला बडा झटका

 
पटना
आयकर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ीदेवी और उनकी बेटी हेमा की पटना स्थित 3 बेनामी संपत्तियों को जब्त किया है। आयकर विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जब्त की गई ये संपत्तियां राबड़ी और उनकी पुत्री को पूर्व में उनके घर में काम करने वालों ने उपहारस्वरूप दी थीं।
राबड़ी और हेमा के घरेलू सहायक पूछताछ के दौरान यह नहीं बता पाए थे कि उपहारस्वरूप देने के पहले इन संपत्तियों को उन्होंने अपनी कम आय होने के बावजूद कैसे हासिल किया था?
सूत्रों ने बताया कि जिन 3 संपत्तियों को जब्त किया गया है, उनमें ढाई डिसमिल का एक प्लॉट फुलवारीशरीफ के सगुना इलाके और पौने आठ डिसमिल के 2 प्लॉट धनौत (फुलवारीशरीफ) में शामिल हैं।
पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान होटल का टेंडर देने के बदले भूखंड लेने के मामले में लालू, राबड़ी और उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को नियमित जमानत मिलने के 3 दिनों के बाद यह कार्रवाई सामने आई है।

यह भी पढें   नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण: पूर्व उपप्रधानमंत्री टोपबहादुर रायमाझी होंगे जेल से रिहा

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक कई संपत्ति रखने के आरोप में लालू परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग में कई मामले लंबित हैं। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com