Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साेमालिया में अमेरिकी सेना का हवाई हमला 24 आतंकी की माैत

 

सोमालिया में अमेरिकी सेना के हवाई हमलों में 24 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर है. ये हमले मध्य सोमालिया के हिरान क्षेत्र में किए गए.

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार अमेरिकी सेना की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि आतंकी संगठन अल-शबाब के आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. यह कार्रवाई उस अभियान के तहत की गई जिसमें अमेरिकी सेना अल-शबाब के जिहादी आंदोलन का मुकाबला करने के लिए अफ्रीकी संघ और सोमाली राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ काम कर रही है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

अमेरिकी-अफ्रीका कमान के अभियान निदेशक मेजर जनरल ग्रेग ओल्सन ने कहा, ‘सोमालिया सहित इस क्षेत्र में शांति का विरोध करने वाले विदेशी आतंकियों के ख़िलाफ़ ऐसे हमले जारी रहेंगे. इस लड़ाई में अमेरिकी सेनाएं अपने सहयोगियों को मदद पहुंचाती रहेंगी.’ ग़ौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीति के बाद अमेरिकी सेनाओं ने बीते कुछ वर्षों में सोमालिया में हमले तेज किए हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *