राजदूत शेर्पा द्वारा इस्तिफा !
काठमांडू, १ फरवरी । अस्ट्रेलिया के लिए नेपाली राजदूत रही लकी शेर्पा ने अपनी पद से इस्तिफा दी है । उन्होने कहा है कि नैतिकता के आधार में अपनी पद से इस्तिफा दी है । स्मरणीय है, शेर्पा के ऊपर मानव तस्करी का आरोप है । आरोप लगने के बाद सरकार ने शेर्पा को इस्तिफा देने के लिए सुझाव दिया था । सुझाव के अनुसार ही उन्होंने परराष्ट्र मन्त्रालय जाकर अपनी पद से इस्तिफा दी है ।
। शेर्पा को यह भी कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगा है, वह भी सब झूट है । उन्होंने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए आरोपों को खण्डन की है । शेर्पा ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है– ‘घटना की वास्तविकता और यथर्थाता को अध्ययन किए बिना ही मीडिया की बात सुनते हुए देश के लिए रात दिन काम करनेवालों के ऊपर मानमर्दन होना दुःखद है ।’

