Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रम प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए देशव्यापी अभियान !

 

काठमांडू, १ फरवरी । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री गोकर्ण विष्ट ने कहा है कि श्रम के प्रति जो नकारात्मक धारणा है, उसमें व्यक्ति तथा समाज की सोच में परिवर्तन लाने के लिए सरकार देशव्यापी अभियान संचालन करने जा रहा है । उनके अनुसार इसके लिए तैयारी अन्तिम चरण में पहुँच गया है । शुक्रबार मन्त्रालय में आयोजित कुछ युवा उद्योमी तथा अभियान्ताओं के साथ बातचीत करते हुए मन्त्री विष्ट ने कहा कि जब तक जो व्यक्ति श्रम करते हैं, उसको सम्मान और जो नहीं करते हैं, उसको तिरस्कार करने की संस्कृति को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक श्रम के प्रति सकारात्मक धारणा विकास नहीं हो पाएगी ।
मन्त्री विष्ट ने कहा– ‘जो काम नहीं करते हैं, जो कुछ भी श्रम नहीं करते हैं, उनकी आर्थिक हैसियत दिन–प्रति–दिन बढ़ जाती है, लेकिन जो काम करते हैं, जोखिम लेकर श्रम करते हैं, उनकी जीवन में परिवर्तन नहीं आती है । ऐसी अवस्था को सरकार बदलना चाहती है । अब श्रम प्रति जो दृष्टिकोण है, उसको बदलने के लिए सरकार देशव्यापी अभियान शुरु करेगी ।’ उनका कहना है कि प्रधानमन्त्री रोजगार कार्यक्रम के साथ–साथ यह अभियान भी शुरु की जाएगी । कार्यक्रम को दायित्व अभियान ने संयोजन किया था और कार्यक्रम में खाली सिसी, टुटल, फूड मारियो, आइरनमेन वक्र्स, डोको, रिसाइक्लर्स, हर्वेदा, किङ्स कॉलेज, कौसी थिएटर आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *