राजविराज स्थित लॉज में छापामारी, यौन धन्दा संचालन के आरोप में १० गिरफ्तार
सप्तरी, १ फरवरी । सप्तरी पुलिस ने जिला सदरमुकाम राजविराज स्थित दो लॉज में छापामारी कर १० युवा–युवतियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि लॉज के नाम में संचालकों ने यौन धन्दा संचालन किया है । राजविराज नगरपालिका–७ स्थित राजदेवी और दिपसाजन लॉज में छापामारी की गई थी । पुलिस का कहना है कि लॉज में असामाजिक क्रियाकलाप होने की सूचना मिली थी, उसी सूचना के आधार पर छापामारी कर ६ पुरुष और ४ महिला को गिरफ्तार की गई है । गिरफ्तार युवा–युवतियों का नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है ।

