Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सुरक्षाकर्मी द्वारा कंचनपुर निवासी एक महिला का उद्धार

rapa-against-women
 

कंचनपुर, ३ फरवरी । भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने कंचनपुर स्थित एक महिला को उद्धार किया है । एसएसबी ने प्रेमनगर निवासी २५ वर्षीया महिला को बेचबिखन होने से बचाया है । एसएसबी स्रोत के अनुसार कंचनपुर निवासी शिवा चौधरी बेचने–बिखन संबंधी उद्देश्य से महिला को भारत की ओर ले जा रहे थे । जब एसएसबी को आंशका हुई तो महिला को नियन्त्रण में लिया गया है और शान्ति पुर्नस्थापना गृह में भेज दिया गया ।
एसएसबी इन्स्पेक्टर अभय यादव के अनुसार सीमा क्षेत्र में पुरुष (शिवा) अकेले ही आगे–आगे चल रहे थे, कूछ दूरी के अन्तर में महिला भी जा रही थी । जब महिला को नियन्त्रण में लेकर पुछताछ की गई तो वह स्पष्ट रुप में कुछ भी नहीं बता पाई । इसीलिए उनको पुनस्र्थापना गृह में पहुँचा दी गई । महिला ने कहा है कि शिवा उनके प्रेमी है । लेकिन शिवा को नियन्त्रण में लेने में एसएसबी असफल हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *