ट्रैक्टर दुर्घटना में २ की मौत, ५ गम्भीर घायल
हेटौडा, ३ फरवरी । मकवानपुर जिला बागमती गांवपालिका–४ पाँचपाण्डव में शनिबार शाम ट्रैक्टर दुर्घटना होने के कारण २ लोगों की मौत हो गई है, ५ गम्भीर घायल हुए है । फापरबारी से सिन्धुली की ओर जा रहे ना६त ४४२ नम्बर की ट्रैक्टर दुर्घटना होने के कारण सिन्धुली जिला हरिहरपुर गांवपालिका स्थायी निवासी ५० वर्षीय हेमकुमार श्रेष्ठ, सोही गांव के ५० वर्षीय बखत राई की मौत हो गई है ।
दुर्घटना में जनकल्याण आधारभूत विद्यालय लमकन्ना की शिक्षिका शिवमाया मगर, शक्ति राई, मोहन राई, कृष्ण राई और तिलक राई गम्भीर घायल हुए हैं । कहा गया है कि ट्रैक्टर निर्माणाधीन धरान–चतरा राजमार्ग अन्तर्गत मकवानपुर सिन्धुली जोड़नेवाले सडकखण्ड के लिए सामान लेकर जार रहा था । घायल सभी को हेटौडा स्थित अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

