Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यूबा से टकराया उल्कापिंड

 

मियामी, आइएएनएस।

पश्चिमी क्यूबा से उल्कापिंड के टकराने की आशंका जताई गई है। दरअसल, शुक्रवार को देश के विनालेस इलाके के स्थानीय निवासियों ने बहुत बड़ा धमाका सुना। इसके बाद कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने अपने रडार से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि विस्फोट संभवत: उल्कापिंड के टक्कर से हुआ है। उन्हें फ्लोरिडा के आसपास आकाश में उल्कापिंड होने की जानकारी भी मिली थी। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका उल्कापिंड की टक्कर से ही हुआ था। क्यूबा की सरकार इस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढें   30 वर्षों से रथयात्रा में सेवा कर रहा सुराना परिवार,15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटा मोही सर्वत

बता दें कि 2013 में रूस में इसी तरह की घटना हुई थी। उल्कापिंड की टक्कर से रूस का यूराल क्षेत्र पूरी तरह हिल गया था। विस्फोट इतना भीषण था कि कई इमारतों की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस घटना में 200 बच्चों समेत करीब हजार लोग घायल हुए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com