पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य वृद्धि
काठमांडू, ३ फरवरी । सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल, डिजेल और मिट्टीतेल) में मूल्य वृद्धि की है । नयां मूल्य शनिबार रात १२ बजे से लागू की गई है । नयां मूल्य अनुसार अब पेट्रोल प्रतिलिटर ११० रुपैया, डिजेल और मिट्टितेल को ९७ रुपैयां पड़ेगा । नेपाल आयल निगम ने कहा है कि भारतीय आयल कर्पोरेशन से प्राप्त नयां मूल्य सूची अनुसार मूल्य समायोजन किया गया है ।

