Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन करेगा पाकिस्तान की आर्थिक मदद

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

 

पाकिस्तान की नकदी की समस्या को दूर करने के लिए चीन उसे ढाई अरब डॉलर (17,865 करोड़ भारतीय रुपये) का कर्ज देगा। इस कर्ज का फैसला पिछले महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की चीन यात्रा के दौरान हुआ था। पाकिस्तान पिछले कई महीनों से नकदी की समस्या से जूझ रहा है। उसके विदेशी मुद्रा भंडार में महज 8.12 अरब डॉलर बचे हैं, जो उसके सात हफ्तों के आयात का ही भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

पाकिस्तान को कर्ज मिलने में हो रही दिक्कत

विदेशी मुद्रा भंडार में यह धनराशि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के न्यूनतम धनराशि के मानदंडों से काफी कम है। पाकिस्तान की इस स्थिति के चलते विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक उसे और कर्ज नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी के हवाले से अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया है कि चीन ढाई अरब डॉलर का कर्ज देगा। इस धनराशि को मिलाकर चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान को चीन से कुल 4.5 अरब डॉलर की मदद मिलेगी।

यह भी पढें   ओली के विरुद्ध दिए गए बयान गलत, भविष्य में इस तरह की अभिव्यक्ति नहीं देने का एमाले का निर्देश

चीन कर पाकिस्तान की आर्थिक मदद

इससे पहले जुलाई 2018 में चीन ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर की मदद दी थी। पिछले पांच वर्षो में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा आर्थिक मदद करने वाला देश चीन रहा है।  सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जाकर कर्ज का इंतजाम किया है। उन्हें इन तीनों देशों से 14.5 अरब डॉलर के कर्ज का आश्वासन मिला है। वैसे पाकिस्तान को जरूरत कम से कम 25 अरब डॉलर की है। इमरान की कोशिश पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने की है। इसके लिए वह कुछ और देशों से भी धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *