Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में तीन दिवसीय इंडो नेपाल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 

 


माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश एक का बिराटनगर में  बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ नेपाल के तत्वावधान में तीन दिवसीय इंडो नेपाल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली ने किया । इस मौके पर उन्होंने कहा इस तरह के प्रतियोगिता से  दो देशों के संबंध में और भी मजबूती आएगा । आयोजक फेडरेशन का अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमे 75 नेपाल से 75 भारत से । उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता आगामी दिनों में भी जारी रहेगा । इस मौके पर फेडरेशन ऑफ नेपाल का महासचिव अमिष रेग्मी  ने कहा कि यह खेल जल्द ही नेपाल में लोकप्रयिता हासिल करेगा।  इस मौके पर प्याब्सन का केंद्रीय सदस्य राजेश कुमार दास , प्याब्सन महानगर कमिटी के अध्यक्ष इंद्र राई , सचिव अर्जुन  श्रेष्ठ , कोषाध्यक्ष शिव अधिकारी  तथा भारतीय क्षेत्र से फेडरेशन  का  हनुमन्त राव , गौरी शंकर , अंकित जैन ,संगीता कुमारी , दीपक प्रकाश रंजन , बादल कुमार व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   16 साल बाद स्पेन का फिर जलवा: अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार बना विश्व विजेता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *