Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगल का राशि परिवर्तन जनिए क्या असर हाेगा सभी राशियाें पर

 
 फरवरी 6
मंगल का राशि परिवर्तन दिनांक 5 फरवरी की रात 11 बजकर 47 मिनट पर मीन से स्वयं की राशि मेष में प्रवेश हुआ है। इस स्थिति में मंगल अगले 45 दिनों तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा…
मेष राशि के जातकों के लिए लिए मंगल का यह गोचर उत्तम है। मंगल 45 दिनों तक मेष राशि के जातकों की कुंडली के पहले भाव में गोचर कर रहा है। करियर में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खासतौर पर जमीन से जुड़े मामलों में अच्छा समय है। हालांकि, वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।
वृष राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिन तक मंगल राशि के 12वें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए औसत है। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना उचित होगा। विलासिता पर खर्च होगा परंतु दान-पुण्य के लिए प्रेरणा मिलेगी। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को जीवनसाथी मिल सकता है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। हनुमान जी की पूजा करेंगे तो लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिन तक मंगल राशि के 11वें घर में गोचर करने जा रहा है। मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर अनुकूल है। आय में वृद्धि और वित्तीय लाभ होगा। मित्रों और परिजनों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल अगले 45 दिनों तक राशि के 10वें भाव में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ है। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान से अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाले 45 दिनों के लिए मंगल राशि परिवर्तन करके राशि के 9वें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। उत्साह बना रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिनों के लिए राशि के 8वें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर कन्या राशि के लिए औसत है। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। मनोबल और हिम्मत से संकट से पार पा लेंगे। आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों और निकट संबंधियों से संबंध मधुर होंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिनों के लिए राशि के 7वें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा है। साझेदारी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का लाभ होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परंतु वाणी पर नियंत्रण रखें और ठंडा या बासी खाना खाने से बचना होगा। अपनी सेहत का खयाल रखें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल अगले 45 दिनों के लिए राशि के 6ठवें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए सहायक है। करियर में सफलता मिलेगी, सेवा क्षेत्र के जातकों के लिए अच्छा समय हैं। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिजूल खर्च से बचें।
धनु राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिनों के लिए मंगल राशि के 5वें घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर धनु राशियों के लिए अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। रचनात्मक रहेंगे। दान-पुण्य भी कर सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल इन 45 दिनों के लिए आपके 4वें घर में गोचर करने जा रहा है। मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद अनूकुल है। जमीन-जायदाद से लाभ हो सकता है। माता से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि होगी। मित्र और भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और व्यापार के साझेदार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। हनुमान चालीसा के पाठ से लाभ होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगले 45 दिनों के लिए आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा है। जातक आत्मविश्वासी और साहसी होंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। यात्राओं के योग हैं। दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल अगले 45 दिनों के लिए आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करने जा रहा है। मीन राशियों के लिए मंगल का यह गोचर अनुकूल है। धन लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्य सहयोगी रहेंगे। भाग्य पक्ष में रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com