Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाेजपुरी अभिनेता रविकिशन ने की माेदी की तारीफ कहा वाे फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

 

मथुरा में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन बुधवार को ठा. बांकेबिहारीजी की शरण में पहुंचे। मंदिर में रविकिशन ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कहा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में पूरी तरह भक्तिभाव में नजर आए रविकिशन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है। मोदी के खिलाफ एकत्रित हो रहे सभी दलों को देश की जनता पहले ही नकार चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा सत्ता में लौटेगी। कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जो बांकेबिहारी जी के दरबार में हाजिरी लगाने आते रहते हैं। ठा. बांकेबिहारी जी के दर्शन पहुंचे रविकिशन को मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। इसके बाद वह मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां दर्शन करने आए श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आए। इस दौरान वे एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार करते नजर आए।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए निजी हेलिकॉप्टरों को बिना अनुमति उड़ान की मंजूरी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com