नेपाल के चतरा धाम के महायज्ञ में आयेंगे योगी आदित्यनाथ

माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल के सुनसरी स्थित चतराधाम में होने जा रहे महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई चर्चित साधु संत पहुचेंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक जगतगुरु रमानंदाचार्य सेवापीठ के पीठाधीश सद्गुरु सिद्ध बाबा कृष्णदास जी महाराज ने बताया कि योगीआदित्यनाथ को उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में पहुचने के लिए आमंत्रण भेजा गया है । उन्होंने बताया कि यूपी के कई पीठाधीश सीएम के संपर्क में है जिसके द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है । दिनों तक चलनेवाली वक्त ऐतिहासिक आयोजन को सभ्य और भब्य रूप से सम्पन कराने के उद्देश्य से सैकड़ो महिला पुरुष युवा युवती स्वयंसेवक तैयार किये गए है । महायज्ञ शुरू होने से पूर्व बिभिन झांकी सहित भब्य शोभायात्रा निकली जाएगी ।कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु महायज्ञ कमिटी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राउत ,श्याम पौडेल ,गणेश सुब्बा, भेषराज घिमिरे सहित सेवापीठ से जुड़े सैकड़ो लोग सक्रिय रूप से लगे हुए है ।

