इंडो नेपाल बॉर्डर स्तरीय बैठक, सीमा पर रहेगी पैनी नजर

माला मिश्रा बिराटनगर
भारत मे होनेवाले आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडो नेपाल सीमा स्तरीय बैठक सीमावर्ती जोगबनी के स्थानीय होटल बिकानेर प्रांगण मे दोनों देशों के अनुमंडलीय स्तर के अधिकारियों के बीच हुई । जिसमे आगामी चुनाव को देखते हुए सीमा पर तस्करी सहित अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर प्रशासन द्वारा बनाए रखने सहित अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई । इस बैठक में सीमा से हो रहे तस्करी जैसे , कोडिन युक्त कप सिरप , शराब , ड्रगस, चरस, अफीम तथा आर्म्स तस्करी पर रोकथाम तस्करों को चिन्हित कर उसके ऊपर करवाई के साथ साथ पिछले दिनों नेपाली रुपये के साथ पकड़े गए भारतीय कारोबारी आदि बिषय पर गहन चर्चा हुई । लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जोगबनी बिराटनगर का हवाला कारोबारी का नाम चिन्हित किया गया दोनों देशों के अधिकारी ने जानकारी आदान प्रदान किया । नेपाल से आये अधिकारियो ने जहाँ नशीली दवा का अवैध कारोबार पर रोक लगाने का मांग रखा वही भारतीय पक्ष ने शराब का तस्करी पर । बैठक में रिकार्ड देखकर पुराने अपराधियो का रिकार्ड खंगाल एक दूसरे को देने पर सहमति बनी । बैठक का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार तथा मोरंग के डीएसपी व मोरंग पुलिस प्रवक्ता घनश्याम श्रेष्ठ कर रहे थे । इस मौके पर बैठक में जोगबनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह , इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर इंद्र बहादुर राणा , रानीगंज का सर्कल इंस्पेक्टर राकेश कुमार रमण,एपीएफ इंस्पेक्टर बिरेन्द्र खनाल , भूटहा एपीएफ प्रभारी भूप बहादुर खड़का , कुशमाहा एसएसबी प्रभारी जयशंकर पांडे , जोगबनी एसएसबी प्रभारी बिक्रम सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे ।


