Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूमि पूजन पर भब्य शोभा यात्रा, विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी भी पहुचे

 


माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर से सटे सीमा पर अवस्थित जोगबनी में श्याम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर स्थल पर भूमि पूजन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा जोगबनी के स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ हो भारत नेपाल सीमा होते हुए मुख्य सडक से बाजार होते हुए निर्माण स्थल तक पहुंच समाप्त हो गया।इस मौके पर श्रीश्याम परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद सिहानिया ने कहा कि राधा गोविंद नगर मे मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के साथ साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।मौके पर कमिटी के उपाध्यक्ष राजनन्दन यादव,सचिव राजकुमार विहानी, सहसचिव रवि खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल व अमन गर्ग, परशुराम क्याल, दीपक अग्रवाल, वार्ड पार्षद राजू राय, रमेश पासवान, आनन्द साह,मंटू भगत, चंदन साह,शंकर अग्रवाल पंकज, राजेश केडिया, राकेश भाटी, संजीत गुप्ता, गोपाल मंडल , बिजय मंडल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।इस मौके पर भजन संध्या का भी भब्य आयोजन किया गया जिसमें विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज झा सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed