महायज्ञ स्थल का मुख्यमंत्री लालबाबु राउत द्वारा निरीक्षण
जनकपुरधाम
धनुषा में हाेने वाले महायज्ञ का मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने निरीक्षण किया है । धनुषा के लछमिनियाँ गाँव पालिकावडा नम्बर एक में माघ २९ गते से शुरु हाेने वाले महायज्ञ की व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया है ।
निरीक्षण के बाद उन्हाेंने यह विश्वास व्यक्त किया कि देश में हाेने वाला यह पहला महायज्ञ मानव कल्याण के साथ साथ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व काे उजागर करेगा । उन्हाेंने सरकार द्वारा सहायता की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।


