Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटियाें काे बालविवाह से बचाएँ और शिक्षा का अवसर दें : एसपी ढकाल

 

वीरगंज, ८ फरवरी ।


जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने गुरुवार  पोखरिया नगरपालिका वडा नं. ४ में स्थित शिव मंदिर के परिसर में कुरीति विरुद्ध अभियान का आयोजन किया है । तराई के जिलाें में मुख्य समाजिक समस्या के रुप में रहे  बालविवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा और पोखरीया नगरपालिका ने संयुक्त रुप में इस अभियान का आयोजन किया है । इस अभियान में दहेज लेना और देना और बालविवाह करना दण्डनीय अपराध है का संदेश दिया है ।
समुदाय–प्रहरी सांझेदारी कार्यक्रम अन्तरगत आयोजित इस कार्यक्रम के सहभागि वक्ताअाें ने कहा कि दहेज ओर बालविवाह के कारण बेटियाें की जिन्दगी खतरे में पडती है । जाे समाज काे भी कमजाेर बनाता है ।  वक्ता ने कहा कि बेटियाें काे शिक्षा देना अावश्यक है साथ ही उनकी शादी सही उम्र में करनी चाहिए । कम उम्र में शादी कर देने से अच्छा है कि उन्हें शिक्षा दी जाय और उनके जीवन की सुरक्षा की जाय ।उपरीक्षक ढकाल ने कहा कि कम उम्र में बेटियाें की शादी कर के उनके जीवन काे खतरे में नही् डालना चाहिए उन्हें शिक्षा का अवसर देकर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए । उन्हाेंने कहा कि इसका अच्छा प्रभाव देश और समाज पर भी पडेगा । उन्हाेंने यह भी कहा कि कहीं एेसी घटना अगर हाेती है ताे प्रहरी काे खबर करना चाहिए ।

यह भी पढें   आज का मौसम

जय हनुमान नाट्य प्रतिष्ठान के कलाकारलाें ने कार्यक्रम में बाल विवाह पर नाटक भी प्रस्तुत किया था । और कई गीत दहेज सम्बन्धी गाए गए ।
पोखरिया नगरपालिका के मेयर दिपनारायण रौनियार की अध्यक्षता में सम्पन्न  कार्यक्रम में पोखरिया नगरपालिका की उपप्रमुख सलमा खातुन, सामाजिक अभियन्ता डा. शुष्मा द्विवेदी, सामाजिक अभियन्ता प्रकाश थारु आदि ने लैंगिक हिंसा, बालविवाह, लागुऔषध दुव्र्यशन जैसी विकृति काे राेकने के लिए प्रहरी समुदाय द्वारा सहयोग की आवश्यकता पर जाेर दिया ।  कार्यक्रम में इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया के प्रहरी निरीक्षक मछिन्द्र केसी, माट्रिका आई फाउण्डेशन के महेश धामी, व्यवस्थित वीरगंज अभियान के संयोजक दिलिपराज कार्की, संचारकर्मी लगायत पोखरीया नगरपालिका के सम्पूर्ण वडा के वडाअध्यक्षाें की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *