महायज्ञ स्थल का प्रदेश एक का डीआईजी , सेना प्रमुख ने सुरक्षा जायजा
माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत चतराधाम में 9 फरवरी को होने जा रहे श्री तारकब्रह्म महायज्ञ का राष्टपति विद्यादेवी भंडारी के हाथों उद्घाटन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा प्रदेश एक का डीआईजी केदार रिजाल , प्रदेश एक सेना प्रमुख समीर शाही ने लिया । इस दौरान अधिकारियों ने महायज्ञ स्थल सहित साधु संत श्रद्धालुओ के ठहरने के लिए बने तीन मंजिला धर्मशाला का अवलोकन किया । इस दौरान अधिकारियो के साथ आयोजक पीठ के पीठाधीश कृष्णदास जी महाराज भी मौजूद थे । सुरक्षा व्यवस्था का जायजा के बाद अधिकारियों ने महायज्ञ स्थल पर तैनात सुरक्षा अधिकारियो को सुरक्षा संबंधी कई दिशा निर्देश दिया । इस मौके पर पीठ के अधिकारी श्याम पौडेल , गणेश सुब्बा , वार्ड अध्यक्ष सुरेश श्रेष्ठ ,हरिकृष्ण भट्टराई सहित अन्य लोग मौजूद थे ।


