Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का उद्घाटन आज 

 

माला मिश्रा, बिराटनगर ।     नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत चतरा धाम में शनिवार को दस दिवसीय तारकब्रह्म महायज्ञ का उद्घाटन नेपाल का राष्टपति विद्यादेवी  भंडारी करेंगी। आयोजक पीठ के पीठाधीश कृष्ण दास जी महाराज ने बताया इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्घाटन  अपराहन 1 बजे होगा । 10 फरवरी से 10 दिनों तक लगातार महायज्ञ का अनुष्ठान होगा । पीठाधीश ने बताया कि इस दूषित प्रकृति को शुद्ध करने के लिए यह श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ रामवाण का काम करेगा । महायज्ञ में विशिष्ट विद्वानों के मुखाबिन्द हमलोग असल मनुष्य कैसे बने , नर से नारायण कैसे बने , जीव से  शिव कैसे बने , प्रत्येक मनुष्य में  प्रेम ,सौहार्द जगाने  इस प्रकार का संस्कार लाने का कथावाचन से नेक प्रयास करेंगे । इस धार्मिक अनुष्ठान में भारत के शंकराचार्य , जगतगुरु , महात्मागण को आमंत्रित किया है । इस धार्मिक कार्यक्रम में  प्रेम ,दया ,करुणा  ,सात्विक का उदय लाना है । आज हमलोगों में क्रोध ,हिंसा ,ईष्या डाह जैसे बुराई का बोलबाला है । इसमें सुधार की जरूरत है । इसमें सुधार तब हो सकता है जब लोग धार्मिक आध्यात्मिक बनेंगे ।उद्घाटन से पूर्व भब्य शोभा  यात्रा निकाली गई । इस मौके पर प्रशसन द्वारा बैंड बाजा उपलब्ध कराया गया था । इस दौरान आसपास के इलाका रामधुन से भक्तिमय बना रहा

यह भी पढें   पूरे देश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com