संविधान संशाेधन एव साँसद राैनियार के निलम्बन काे लेकर ससफाे सरकार से असंतुष्ट
१० फरवरी
भ्रष्टाचार अभियोग में आराेपित पप्पु कन्सट्रक्सन के सञ्चालक एवं सांसद हरिनारायण रौनियार के विषय काे लेकर सत्ता गठबन्धन में विवाद की स्थिति बनी हुई है ।
संघीय समाजवादी फोरम ने संविधान संशोधन के लिए सरकार से संविधान संशाेधन के आग्रह के साथ सांसद राैनियार के निलम्बन काे शीघ्र वापस लेने की माँग कर रअही है जबकि सरकार इस माँग पर काेई ध्यान नही दे रही है ।
गत पुस २१ गते संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव नेतृत्व में प्रधानमन्त्री ओली के पास भ्रष्टाचार और महँगाई बढने के विषय तथा संविधान संशाेधन के विषय काे लेकर ११ बुँदे ज्ञापनपत्र दिया था । सरकार में शामिल उपप्रधान तथा स्वास्थ्यमंत्री का ज्ञापन पत्र देना निश्चित ही एक अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है । साथ ही फाेरम अपने साँसद राैनियार के निलम्बन के प्रति भी अपना असंताेष व्यक्त करता आ रहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली और उनका मन्त्रिपरिषदले फोरम के माँग और दबाब काे खास महत्व नहीं दे रहा है इस स्थिति में सरकार में विवाद की स्थिति गहराती जा रही है ।

