सरकार के काम करने के ढंग से नेपाल असंतुष्ट
(नेकपा)के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने सरकार के काम के प्रति असन्तुष्टि जताई है । वरिष्ठ नेता नेपाल ने जनता की असन्तुष्टि पर ध्यान देते हुए तत्काल सम्बोधन करने के लिए सरकार का गम्भीर ध्यानाकर्षण कराया है ।
रविबार हेटौंडा में स्थानीय सञ्चारकर्मी के बीच उन्हाेंने जनता की चाहत के अनुसार सरकार काे अपने काम में सुधार करने की आवश्यकता पर जाेर दिया । वरिष्ठ नेता नेपाल ने कहा कि पार्टी संगठनाैं के एकीकरण में देरी हाेने से पार्टी के भीतर निराशा और असन्तुष्टि बढ गई है जिसे दूर करना आवश्यक है ।


