Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशाखापत्तनम बन्दरगाह का परीक्षण सफल अब कलकत्ता से सीधे नेपाल की दूरी तय हाेगी

 

१० फरवरी काठमाडौँ

विशाखापत्तनम बन्दरगाह में मालवस्तु परिवहन विद्युतीय ट्रेकिङ प्रणाली (इसिटिएस) प्रक्रिया के अन्तर्गत कन्टेनर पारवहन का परीक्षण सकारात्मक हाेने के बाद फागुन ३ गते से कन्टेनर पारवाहन शुरु हाेने जा रहा है ।

भारत के कलकत्ता÷हल्दिया से नेपाल के वीरगञ्ज सुख्खा बन्दरगाह, सिर्सिया तक तथा कलकत्ता÷हल्दिया से भारत के बथनाहा तक रेल में और वहाँ से जोगबानी तक सडकमार्ग से ट्रान्ससिपमेन्ट प्रक्रिया द्वारा पारवहन हाेगा ।

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की भारत के औपचारिक भ्रमण के  क्रम में नेपाल और भारत के बीच गत सन् २०१७ जुन में हुए  सहमति के अनुसार दाेनाें  देश के बीच सरलीकृत पारवहन प्रक्रिया अवलम्बन करने के लिए कलकत्ता से रक्सोल, जोगबनी और सुनौली तक परिवहन हाने वाले कन्टेनर में इसिटिएस का परीक्षण किया गया था ।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

वाणिज्य, आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के  निर्देशक पुरुषोत्तम सुवेदी के अनुसार इस प्रक्रिया के लिए  नेपाल के व्यवसायी  भिशाखापट्नम बन्दरगाह में काेई  पारवहनसम्बन्धी कागजात पेश न कर स्वचालित प्रणाली से मालधनी काे  हस्तान्तरण करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com