Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुम्भ मेले में लगी आग काेई हताहत नहीं

 
प्रयागराज।
कुंभ मेले के सेक्टर-14 में स्थित भूरा मठ शिविरमें रविवार अपराह्न 4 बजेआगलग गई जिससे करीब 40 हजार रुपए का नुकसान होने की आशंका है, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ मेला) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-14 के हरीशचन्द्र मार्ग स्थित भूरा मठ शिविर में अपराह्न करीब 4 बजे आग लग गई जिसमें करीब 40 हजार रुपए का सामान जलने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि मठ में बने 2 दरबारी (बड़े शिविर) और एक छोटे शिविर में आग लगी। छोटे शिविर में मुंबई से आकर एक कल्पवासी कल्पवास कर रहा था। दमकल की 3 गाड़ियों ने 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
शर्मा ने बताया कि कैंप में बिजली के लिए कटिया डाली गई थी और एक सिलेंडर लीकेज था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com