Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का विधिपूर्वक शुभारम्भ, भब्य कलश यात्रा मे हजारो शामिल

 

माला मिश्रा बिराटनगर ।  श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का विधिपूर्वक शुभारम्भ हुआ । इससे पूर्व अयोध्या , वृंदावन ,ऋषिकेश ,जयपुर , काठमांडु , जनकपुर से पहुचे मूल पुरोहित साधु संतों ने कोशी नदी में स्नान कर भब्य कलश यात्रा में शामिल हुए । इस मौके पर 1100 महिला सहित का भब्य कलश यात्रा  यज्ञ स्थल पर पहुचा । कलश यात्रा में पिछले एक वर्ष से प्रत्येक दिन न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 20 हजार तारकब्रह्म महामंत्र का जाप कर रहे 1200 साधक भी शामिल थे । सुनसरी के बराहक्षेत्र के चतरा में आयोजित महायज्ञ का शुभारम्भ से पूर्व  अग्नि हवन कुंड में बिभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सहित पूजा अर्चना किया गया । इस मौके पर महायोगी सिद्ध बाबा आध्यात्मिक प्रतिष्ठान जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य सेवापीठ के पीठाधीश डॉ कृष्णदास जी महाराज ने  प्रदेश एक का डीआईजी , सुनसरी का प्रमुख जिला अधिकारी ,बिराटनगर का मेयर ,पूर्व मंत्री , फिल्म अभिनेत्री व अन्य दर्जनो प्रबुद्धजन को महायज्ञ स्थल पर संकल्प दिलाया ।

यह भी पढें   समय से बड़ा कोई नहीं, इसलिए अच्छे समय में भी विनम्र रहें : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com