Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कार के आरोप में ७० वर्षीय वृद्ध पुलिस हिरासत में

 
बुटवल । पुलिस ने बलात्कार के आरोप में ७० वर्ष को हिरासत में लिया   है । वह बृद्ध  खन्जर दिखा कर १३ वर्षीया अपनी पोती का बार बार बलात्कार करता आ रहा था । इस  आरोप में गुल्मी जिला प्रहरी ने उसे पकडा है ।
जिला के मालिका गांवपालिका घमिर के बृद्ध को भारत के आसाम से पकडे जाने की जानकारी जिला प्रहरी प्रमुख एसपी दिपककुमार बस्नेत ने दी है ।
एस पी बस्नेत ने कहा है कि ‘ पीडिता के पिता दूसरी श्रीमती लाकर अलग रहते थे, घर में २ पोतियों  में १३ बर्ष की एक नातिनी को  खुकुरी   दिखा कर बार बार बलात्कार करने की बात पिता समक्ष पहुंची और पीडिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर, उसके बाद हम भारत के आसाम पहुंच कर उसे हिरासत में लिया गया है अब अदालत में इस विषय पर अनुसन्धान किया जा रहा है’  ।
प्रहरी ने अब तक उस बृद्ध का नाम गोप्य रखा है ।
प्रहरी के अनुसार गुल्मी के जोहाङ्ग स्थित विवाह में आए हुए बाग्लुङ्ग के २४ बर्ष के युवा ने भी १२ बर्ष की बालिका को बिवाह का प्रलोभन दिखा कर बलात्कार किया । उसे गुल्मी लुम्छा से प्रहरी ने पकड लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *