प्रचण्ड को अमेरिका भ्रमण का निमंत्रण मिल चुका है ः पौडेल
सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी नेकपा के स्थायी समिति सदस्य देवेन्द्र पौडेल ने कहा है कि भेनेजुयला में जारी राजनीतिक संकट को लेकर सचिवालय द्वारा सार्वजनिक धारणा ही आधिकारिक है।
रविबार रिपोर्टर्स क्लब नेपाल द्वारा आयोजित साक्षात्कार मे्र बोलते हुए नेता पौडेल ने कहा कि इस विषय में पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड ने विज्ञप्ति जारी कर भयानक गलती नहीं की है । ‘नेपालस्थित अमेरिकी राजदुत और हमारी पार्टी के अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच कल मुलाकात हो चुकी है । राजदुत के साथ हुई मुलाकात में हमारे अध्यक्ष जी ने कहा कि यह वक्तव्य ‘स्पिरिट’में आया है । अब यह समस्या हल होचुकी है ।
प्रचण्ड और अमेरिकी राजदूत र्याण्डी बेरी के बीच शनिबार प्रचण्ड निवास खुमलटार में हुई मुलाकात कि उन्होंने जानकारी दी ।
नेता पौडेल ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने प्रचण्ड को अमेरिका भ्रमण का निमंत्रण भी दिया है ।


