Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा और ससफाे में एकीकरण कब ?

 

काठमान्डाै ११ फरवरी

राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के बीच के एकीकरण अब तक सम्भव नही हाे पा रहा है ।

दाेनाें पार्टी एकीकरण के लिए तैयार हाेने के बावजूद भी अब तक इनके बीच औपचारिक वार्ता की शुरुआत नहीं हाे पाई है । इनमें आपस में दाेषाराेपण का दाैर चल रहा है । वार्ता के लिए समिति गठन के बावजूद राजपा नेपाल पर अब तक तैयार नही हाेने का आराेप ससफाे लगाती आ रही है ।

इसी आरोप प्रत्यारोप के  बीच में राजपा–फोरम एकीकरण मझधार में फसा हुआ है । फोरम नेपाल द्वारा वार्ता समिति गठन हाेने के बाद  छाेटे छाेटे तीन दलाे में एकता हाे चुकी है । पर राजपा अब तक शामिल नही हुआ है ।

यह भी पढें   गृह मंत्री गुरुंग ने आपदा के बाद की अवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक को दी जानकारी

फोरम नेपाल के महासचिव एवम् वार्ता समिति के सदस्य रामसहाय यादव के अनुसार राजपा नेपाल से काेई औपचारिक बात  नही हुई है । किन्तु कभी भी बात हाे सकती है ।

पर, राजपा नेपाल अध्यक्षमण्डल के संयोजक महेन्द्र राय यादव के अनुसार, ‘फोरम नेपाल द्वारा वार्ता समिति गठन हाेने की आधिकारक जानकारी नही दी गई है । और न ही उसके लिए काेई वातावरण नही बन पाया है ।

 

यह भी पढें   तिब्बती क्षेत्र में फिर झील टूटने की सूचना, नेपाल पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

वार्ताका लागि के बन्दैछ बाधक ?

औपचारिक वार्ता नही हाेने के बाद भी दाेनाें दलाें के नेताओ के बीच अपनफ अपनी शर्ताें की बात जारी है । फोरम नेपाल का कहना है कि एकीकरण १–६ के आधार में नही, १–१ के आधार में हाेना चाहिए ।

अर्थात् फोरम नेपाल महाधिवेशन नहीं हाेने तक नेकपा के ही तरह  एक–एक अध्यक्ष  रहकर संयुक्त कार्यसमिति बनाना ।

राजपा नेपाल में ६ में एक  अध्यक्षमण्डल है । राजपा नेपाल महाधिवेशन तक के लिए १–६ के आधार में रहना चाह रही है ।   राजपा नेपाल अपनी एक और शर्त के अनुसार – औपचारिक वार्ता शुरु हाेने से पहले  फोरम नेपाल काे सरकार से बाहर हाेना हाेगा । सरकार से बाहर हाेने के बाद ही बराबर की स्थिति में वार्ता सम्भव है ।  परन्तु ससफाे फिलहाल सरकार से बाहर हाेने के मूड में नहीं है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ के कारण प्रतिनिधि सभा की संक्षिप्त बैठक बुलाने की तैयारी

 

उनका मानना है कि अगर सरकार से बाहर हाेने पर भी एकीकरण नहीं हुआ ताे क्या हाेगा । इन्हीं सब कारणाें से ससफाे और राजपा में एकीकरण सम्भव नहीं हाे पा रहा है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com