नेविसंघ का अध्यक्ष नैनसिंह महर पद से राजीनामा दे रहे हैं ।
काठमांडू– नेपाली काँग्रेस का भ्रातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ)का अध्यक्ष नैनसिंह महर पद से राजीनामा दे रहे हैं ।
पार्टी ने नेविसंघ का तदर्थ समिति गठन के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए राजीनामा देने के दबाब से महर राजीनामा देना चाहते हैं ।
काँग्रेस केन्द्रीय समिति की बैठक सोमबार पार्टी कार्यालय सानेपा में होने वाला है । कांग्रेस बैठक द्वारा नेविसंघ में तदर्थ समिति गठन करना चाहती हैं । परन्तु अभी महर ने राजीनामा नहीं दिया है, जिससे बैठक ठोस रुप में निर्णय नहीं ले पाई है ।
नेविसंघ निकट स्रोत के अनुसार महर ने आज हीं पार्टी सभापति को केन्द्रीय समिति के बैठक के बीच राजीनामा देने जा रहे हैं । नेविसंघ का तर्दथ समिति बनने के बाद वर्तमान कार्यसमिति स्वतः भंग हो जायेगा ।
माघ २४ गते के बैठक में पार्टी उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने नेविसंघ का वर्तमान कार्यसमिति विघटन का प्रस्ताव भी पेश किया है ।
नेविसंघ का वर्तमान कार्यसमिति ने दो बार करके पाँच महीना अधिक समय बढाने के बाद भी महाधिवेशन नहीं कर पाया है जिससे माउ पार्टी भङ्ग होने के निर्णय में पहुंचने लगा है ।

