Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार के कर्मचारियों द्वारा भारत में अपनी तालीम को निरन्तरता

 

काठमान्डौ ११ फरवरी

नेपाल सरकार अर्थ मन्त्रालय के २० कर्मचारियों की दूसरी टोली ने ‘इन्स्टिच्यूट अफ गभर्मेन्ट अकाउन्ट्स एण्ड फाईनान्स’ (INGAF) में सञ्चालित होने वाली ‘Global Perspectives on Public Financial Management’ विषय का तालिम २०७५ माघ २८ गते से शुरु किया है । यह तालिम भारत सरकार विदेश मन्त्रालय को ‘भारतीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहकार्य कार्यक्रम’ (INGAF) अन्तर्गत सञ्चालित किया जा रहा है ।

कुल ६२ कर्मचारियों को प्रदान किया जाने वाला उक्त विशेष तालिम नेपाल के अर्थ मन्त्रालय के अनुरोध तथा आवश्यकता अनुरुप तैयार किया गया है । इस तालिम से विद्युतीय भुक्तानी प्रणाली, लेखाविधि तथा रकम व्यवस्थापन, सार्वजनिक ऋण प्रणाली, वैदेशिक ऋण÷अनुदान तथा प्रतिदान का लेखाविधि, पेन्सन भुक्तानी प्रणाली, आन्तरिक लेखापरीक्षण, आर्थिक जिम्मेदारी तथा बजट व्यवस्थापन आदि विषयों में चल रहे विश्वव्यापी अभ्यास के विषय में सहभागियो की क्षमता अभिवृद्धि की जाएगी । प्रथम समूह के २० नेपाली कर्मचारियों ने २०७५ माघ १० गते १० के दिन  तालिम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है ।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

क्ष्ल्न्ब्ँ भारत सरकार के सार्वजनिक अर्थ व्यवस्थापन क्षेत्र के आधुनिक ट्रेनिंग सुविधायुक्त एक प्रमुख तालिम केन्द्र है । अर्थ क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल  यह संस्था Institution of Internal Auditors (IAA) Florida, Atlanta School of Public Policy, Duke University, Management Development Institute (MDI) Guragaon, Indian Institute of Management, Bengaluru आदि जैसे प्रमुख संस्थाओं के साथ आबद्ध है ।

INGAF संसार भर के विकासशील मित्र राष्ट्र के कर्मचारियों को ITEC कार्यक्रम अन्तर्गत व्यवसायिक तालिम प्रदान करने वाली एक साझेदार संस्था है ।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com