Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब रक्सौल-मोतिहारी सडक जल्द ही मरम्मत तथा चौडीकरण किया जायेगा : मन्त्री नितिन गडकरी

 

 

बीरगंज | भारत के सडक परिबहन जल संसाधन मन्त्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत बिहार छ्पबा से मिस्रौली तक ४० किमी लम्बी दो लेन पेब्ड चौडीकरण कार्य का लोकार्पण किया | उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत ही पीपराकोठी – मोतिहारी – रक्सौल तक ६९ किमी लम्बाई की दो लेन पेब्ड शोल्डर सहित चौडीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया | इस कार्य को समय सीमा अन्तर्गत सम्पन्न नही करने पर ठेक्का रद्द करके नये ठेकेदार की नियुक्ति की गई है | नये ठेकेदार को यह कार्य १ बर्ष के अंदर सम्पन्न करना है |

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इस अवसर पर नेपाल के एक प्रतिनिधि मंडल ने श्री नितिन गडकरी से भेट की | नेपाली प्रतिनिधि मंडल ने रक्सौल और उसके आसपास के सडको की स्तरों उन्नति के लिए श्री गडकरी से आग्रह किया | मन्त्री श्री गडकरी ने जल्द ही इसकी स्तर में सुधार होने का अस्वासन भी दिया | स्मरणीय है कि नेपाल प्रवेश होने वाली अधिकाँश माल समान इसी रास्ते नेपाल आती है | रक्सौल से मोतिहारी तक के रास्ता बहुत खराब अवस्था में है | इसके मरम्मत सुधार के लिए नेपाल से अपने स्तर पर बहुत सारे लोग प्रयाश रत हैं |

मन्त्री श्री गडकरी के कार्यक्रम में नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैद, बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष गोपाल केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, माधव राजपाल का उपस्थिति थी। मंत्री गडकरी के उक्त पुल निर्माण के संदर्भ में भारत नेपाल सहयोग मंच द्वारा ज्ञापन और ध्यानाकर्षण का जिक्र करते हुए मंच और स्थानीय सांसद संजय जैसवाल की सराहना किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *