महायज्ञ के साथ साथ हरित अभियान भी : सिद्ध बाबा डॉ कृष्णदास जी महाराज
माला मिश्रा बिराटनगरने । पाल के पर्यटकीय स्थल बराहक्षेत्र के चतराधाम में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ में देश विदेश से पहुचे साधु संतों के मुखबिंद से निकला मंत्रोच्चारण से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । महायज्ञ स्थल पर बने 108 हवन कुण्ड में मंत्रोजाप जारी है जिसमे 16 करोड़ मंत्रजाप किया जाना है । महायज्ञ में भारतीय क्षेत्र से भी सैकड़ो श्रद्धालु पहुच रहे है। इस धार्मिक कार्यक्रम को भब्य और सभ्य रूप से संम्पन करने में महायोगी सिद्ध बाबा आध्यात्मिक प्रतिष्ठान जगतगुरु श्रीरामनंदचार्य सेवा पीठ के गणेश सुब्बा ,राजेन्द्र राउत , श्याम पौडेल , भेषराज घिमिरे ,गोबिंदबाबू तिवारी सहित सैकड़ो स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सेवा दे रहे है । माहयज्ञ स्थल पर भंडारा लगाया गया है वही श्रद्धालु के ठहरने का व्यवस्था किया गया है ।
पीठ के पीठाधीश सिध्द बाबा कृष्णदास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के साथ साथ विशुद्ध होते जा रहे प्रकृति के मद्देनजर महायज्ञ के साथ साथ प्रदेश एक का सरकार से मिलकर हरित अभियान शुरू किया गया है । इसका शुभारंभ एक हजार पेड़ पौधे मुफ्त बितरण कर किया गया है ।महायज्ञ स्थल पर ही पेड़ पौधे बितरण कर लोगो से हरित अभियान को सफल बनाने का अपील किया गया है। हरित अभियान के मुख्य अभियंता रहे सिद्ध बाबा ने यह भी बताया प्रदेश एक का मुख्यमंत्री शेरधन राई तथा हमारा पीठ के बीच लिखित समझौता हुआ है जिसके तहत बृक्षारोपण , पशुपालन ,कृषि सुधार का कार्यक्रम है ।



