Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शैक्षिक परामर्श मेला का मेयर सरावगी द्वारा उद्घाटन

 

वीरगंज, १३ फरवरी

वीरगंज स्थित नगरसभा गृह (टाउनहल)में दाे दिनाें तक चलने वाला शैक्षिक परामर्श मेला शुरु हुआ है । मंगलबार शैक्षिक परामर्श मेला का वीरगंज महानगरपालिका के मेयर बिजय कुमार सरावगी ने उदघाटन किया और  उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले युवा–युवतियाें काे स्वदेश में ही गुणस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के विषय में  जानकारी दी । आयोजित शैक्षिक परामर्श मेला में देशभर के विभिन्न उत्कृष्ट कालेजाें का स्टाल रखा गया है ।
एजुकेशन डटकम द्वारा आयाेजित आयोजना द्विदिवसीय परामर्श मेला में पर्सा, बारा और रौतहट के विद्यार्थियाें की सहभागीता है । आयाेजक समिति के अध्यक्ष जीवन कुमार लामा ने कहा कि उच्च शिक्षा अध्ययन हाेने के लिए नेपाल के उत्कृष्ट कालेजाें के विषय में  जानकारी लेने और स्वदेश में ही उच्च शिक्षा के लिए उत्कृष्ट और गुणस्तरीय कालेज हाेने पर भी पिछले समय में उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए बाहर जाने वालाें की संख्या में बढाेत्तरी हाे रही है ।  मेला के उद्घाटन सत्र में वीरगंज पब्लिक कालेज के कार्यकारी निर्देशक प्राध्यापक डा.दिपक शाक्य, नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश नम्बर २ के उपाध्यक्ष केसी लामिछाने बदि गणमान्य की उपस्थिति थी । शैक्षिक परामर्श मेला माघ २९ गते मंगलबार से फागुन १ गते बुधवार तक संचालित हाेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *