प्रधानमन्त्री रोजगार कार्यक्रमः बेरोजगार को वार्षीक २२ हजार भत्ता !
काठमांडू, १४ फरवरी । सरकार ने ‘प्रधानमन्त्री रोजगार’ कार्यक्रम शुरु किया है । विशेषतः वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों को लक्षित करते हुए उन लोगों को स्वदेश में ही रोजगारी देने के उद्देश्य सहित यह कार्यक्रम शुरु की गई है । एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजन कर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने बुधबार यह कार्यक्रम शुरु किया है ।
श्रम रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय का विश्वास है कि प्रधानमन्त्री रोजगार कार्यक्रम लागू होने के बाद रोजगारी के लिए विदेश जानेवालों की संख्या में कमी आ सकती है । कार्यक्रम का नारा ‘सभी के लिए रोजगार, संवैधानिक अधिकार’ तय की गई है । कार्यक्रम को युवा लक्षित बनाया गया है । कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न १३ क्षेत्र में युवाओं को रोजगारी दिया जाएगा । अगर सरकारी प्रयास से भी किसी बेरोजगार युवा को रोजगारी नहीं मिली तो सरकार उसको बेरोजगार भत्ता देगी ।
सरकार को कहना है कि जिस को कम से कम साल में १०० दिन भी रोजगार नहीं मिलेगी, उसको कम से कम ५० दिनों की रोजगारी भत्ता दी जाएगी । इस तरह का रोजगारी भत्ता दैनिक ४४८ रुपैयां (वार्षिक कूल २२ हजार) मिलेगी । इस तरह रोजगारी भत्ता प्राप्ति के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रधानमन्त्री रोजगार कार्यक्रम में सहभागी होना जरुरी है । कार्यक्रम में सहभागिता के लिए हर स्थानीय निकाय में सम्पर्क किया जा सकता है । आगामी चैत्र महिना के भीतर बेरोजगार युवा स्थानीय निकाय में स्थापित रोजगार सेवा केन्द्र में आपना नाम पंजीकृत कर सकते हैं ।

